क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत रोहतास प्रखंड के सोन नदी के किनारे ग्राम पटखौलिया सहित अन्य गाँवों एवं नौहट्टा प्रखंड के देवीपुर सहित अन्य गाँवों के बालू घाट की नीलामी ना होने से वहां के स्थानीय लोगों को ज्यादा दुरी तय करके बालू क्रय करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त गांवों में बालू घाट की नीलामी हो जाने से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी एवं स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कबतक उक्त बालू घाट का नीलामी कराकर बालू खनन का कार्य शुरू कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों ?