क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत नगर पंचायत चेनारी में बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बुडको) द्वारा इंद्रा चौक से चेनारी थाना तक निर्माणाधीन सड़क एवं नाला निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी है तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी असंतोषजनक हैं;(2) क्या यह बात सही है कि नगर पंचायत चेनारी के वार्ड संख्या-6 में सुदर्शन चौक से पेवनदी कुटिया तक नाला निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकरात्मक हैं तो, सरकार कब तक उक्त दोनों निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी संवेदक एवं बुडको के संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?