क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत नगर परिषद् बिक्रमगंज के क्षेत्राधीन बिक्रमगंज थाना से घुसियां कला होते हुए वार्ड -26 के सिकरिया तक सड़क जर्जर है; जिसके कारण वाहन आदि के परिचालन एवं आमजनों को आवागमन में आए दिन कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त जर्जर सड़क का जिर्णोद्धार/मरम्मति कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?