क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-1 (हर घर नल का जल) के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत घरों में अब तक क्रियाशील नल कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वार्ड में वर्तमान में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है और वंचित घरों में नए कनेक्शन देने का कार्य भी लंबे समय से बंद पड़ा है जिससे शुद्ध पेयजल का संकट गहरा गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार वार्ड संख्या 40 में शेष घरों को कनेक्शन देकर जलापूर्ति शुरू करने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?