क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि : -1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के जगदर गांव के वार्ड नं0 -01 के पासवान टोला होते मुरादपुर गांव के वार्ड नं0 -06 तक जाने वाली बांध पर अवस्थित सड़क, जिसकी दूरी लगभग 3 कि0मी0 है, वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार ग्रामीण संपर्कता को सुदृढ़ करने हेतु उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?