क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलांतर्गत सारण नहर प्रमंडल, मैरवा के अधीन हथुआ शाखा नहर का सर्विस रोड एकल पथ है, जिसकी लंबाई 18.30 किलोमीटर है ;2. क्या यह बात सही है कि यह सड़क मैरवा धाम से प्रारंभ होकर आंदर प्रखंड के तियाय चकरी पथ को जोड़ने के साथ-साथ जिले के चार विधान सभा को भी जोड़ती है साथ ही सिवान जिला से छपरा तथा उत्तर प्रदेश की संपर्कता बनाती है जिसके चलते भारी तादाद में इससे लोगों का आवागमन होता है और जाम की समस्या बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ का चौड़ीकरण कराकर सुगम आवागमन बहाल करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?