Back to Legislative Questions Repository
Q.No 113Starred Question Listed

लंबित अनुदान जारी करना

श्री भीषम प्रताप सिंह (106) (जीरादेई) उच्च शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा (सारण) से संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को सत्र 2007-10 के बाद से बिहार सरकार के द्वारा अनुदान की राशि नहीं दिये जाने के कारण कार्यरत व्याख्याता, शिक्षकेतर कर्मी एवं उनके परिजन भूखमरी के कगार पर हैं;2. क्या यह बात सही है कि बिहार के दूसरे विश्वविद्यालयों से संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों में सत्र 2014-17 तक की अनुदान की राशि बाँटी जा चुकी है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा (सारण) से संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों की लंबित अनुदान की राशि को एकमुश्त भुगतान कर उनके कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक मानवीय जीवन जीने एवं आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाने का विचार रखती है हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री भीषम प्रताप सिंह (106) (जीरादेई)
Department
उच्च शिक्षा
Ministry
उच्च शिक्षा विभाग
MLA Profile
BHISM PRATAP SINGH (106)
BHISM PRATAP SINGH (106)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Jiradei - Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
AT+PO-Lebhari Thana-Mairwa District-Siwan Pin Code-841239