Back to Legislative Questions Repository
Q.No 36Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री राधाचरण साह (192) (संदेश ) उच्च शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

* क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि राम नारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंज भड़सरा जिला-रोहतास वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत एक सम्बद्ध महाविद्यालय है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में विगत दस वर्षों से अधिक से न तो पूर्ण रूप से गठित शाषी निकाय है और ना हीं तदर्थ समिति, बल्कि इसके स्थान पर महाविद्यालय का वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के माध्यम से सीधे एवं स्वयं के स्तर से किया जा रहा है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक तो क्या सरकार उक्त महाविद्यालय के सुगम संचालन और वित्तीय अनियमितता एवं प्रशासनिक अराजकता की रोकथाम हेतु कारगर कदम उठाने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री राधाचरण साह (192) (संदेश )
Department
उच्च शिक्षा
Ministry
उच्च शिक्षा विभाग
MLA Profile
RADHA CHARAN SAH (192)
RADHA CHARAN SAH (192)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Message - Bhojpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mohalla- Babu Bazar, Post- Ara, Thana- Ara Nagar, District- Bhojpur, Pin Code- 802301