क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर भोजपुर जिला कोइलवर प्रखण्ड अंतर्गत सकड़डी चौक से मनभावन मोड तक तीन कतारों में ट्रकों के खड़े रहने के कारण सकड़डी मोड से टोलगेट तक विपरीत लेन में वाहन चालकों द्वारा गाड़ियों के परिचालन से अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती है;यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त स्थान पर याता-यात के सुगम परिचालन हेतु प्रभावी कदम उठाने का विचार रखती है? हाँ, तो कबतक,नहीं, तो क्यों?