क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के कोइलवर नगर पंचायत अंतर्गत कोइलवर कपिलदेव चौक से अयूब मास्टर के घर होते हुए अब्दुल बारी पूल सोन के कछार तक नाला के अभाव में साल भर जल-जमाव रहता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?