क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—(1) क्या यह बात सही है कि महिषी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नौहट्टा प्रखंड भौगोलिक दृष्टि से दो भागों में विभाजित है, जिसमें एक भाग कोसी तटबंध के अंदर तथा दूसरा भाग कोसी तटबंध के बाहर स्थित है;(2) क्या यह बात सही है कि कोसी तटबंध के अंदर रहने वाले छात्रों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुँचने में 4 से 5 घंटे का समय लगने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार प्रखंड मुख्यालय में एक डिग्री कॉलेज तथा कोसी तटबंध के दुसरे ओर डिग्री कॉलेज की स्थापना पर विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?