Back to Legislative Questions Repository
Q.No 362Starred Question Listed

विशेष मुआवजा देना

श्री गौतम कृष्ण (77) (महिषी) कृषि विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि बिहार में असामयिक वर्षा, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को क्षति होने पर सरकार द्वारा क्षति का आकलन कर किसानों को निर्धारित प्रावधानों के तहत मुआवजा प्रदान किया जाता है;(2) क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला के महिषी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतें वर्ष 1959–63 के बीच निर्मित कोसी तटबंधों के अंदर स्थित हैं, जहाँ कोसी नदी की बाढ़, जलजमाव, कटाव तथा असामान्य परिस्थितियों के कारण किसानों की लगभग प्रत्येक कृषि मौसम में फसलें प्रभावित होती हैं और उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है;(3)यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त किसानों को प्रत्येक कृषि मौसम में होने वाली फसल क्षति के लिए विशेष कृषि राहत पैकेज लागू करने का विचार रखती है; हां तो कब तक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री गौतम कृष्ण (77) (महिषी)
Department
कृषि
Ministry
कृषि विभाग
MLA Profile
GAUTAM KRISHNA (77)
GAUTAM KRISHNA (77)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Mahisi-Saharsa (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Godhiyari, Post-Simraha, Police Station-Madhepura, District-Madhepura