क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—(1) क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत रोड नं-17 कुम्हरा कब्रिस्तान से तरही तक लगभग 8.5 कि.मी. लंबी सड़क निर्माण के अभाव में आवागमन के योग्य नहीं है;(2) क्या यह बात सही है कि कोसी नदी की उपधारा के कारण उक्त सड़क दो भागों में विभाजित है, जिसके कारण लगभग 200 मीटर लंबे उच्च स्तरीय (HL) पुल तथा सड़क के अंतिम लगभग 4 कि.मी. भाग में आवश्यकता अनुसार छोटे-छोटे पुल-पुलियों का निर्माण नहीं होने के कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथो का निर्माण कराना चाहती है नहीं, तो क्यों?