Back to Legislative Questions Repository
Q.No 172Starred Question Listed

आवागमन वहाल कराना

श्री इन्द्रदेव सिंह (110) (बड़हरिया) ग्रामीण कार्य विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय बड़हरिया से लेकर खोड़ीपाकड़ तक, परमा मोड़ (बड़हरिया) से बहादुरपुर बाज़ार तक तथा हनुमान मोड़ (बंजरिया) से बीबी के बंगरा तक की सड़क काफी जर्जर है जिसके कारण आवागमन में काफी कठिनाई होती है;(2) क्या यह बात सही है कि उपरोक्त तीनों सड़कें एकल है जिसके चलते हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है तथा अक्सर कोई न कोई अप्रिय घटना घटती रहती है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार ऊपर वर्णित सडकों की मरम्मती एवं चौड़ीकरण करते हुए निर्बाध गति से आवागमन बहाल करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री इन्द्रदेव सिंह (110) (बड़हरिया)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
INDRADEV SINGH (110)
INDRADEV SINGH (110)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Barharia-Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Nathanpura Post- Bharatpura PS- GB Nagar Tarwara District- Siwan 841506