क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत नगर पंचायत सह प्रखंड मुख्यालय बड़हरिया में प्रतिदिन हजारो की संख्या में आमजनों का विभिन्न कार्यो हेतु आना जाना होता हैं जिसमे ग्रामीण महिलाओ की संख्या काफी अधिक होती है, लेकिन मुख्यालय में एक भी सार्वजानिक शुलभ शौचालय नही होने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक बड़हरिया में सार्वजानिक शुलभ शौचालय निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?