क्या मंत्री, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिलांतर्गत प्रखंड पचरुखी एवं बड़हरिया में दूध उत्पादन रिटेलर (डेयरी) और चिलिंग सेण्टर नहीं रहने से प्रखंड के पशुपालको एवं उपभोक्ताओं को काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त प्रखंडो में डेयरी चिलिंग सेंटर उपलब्ध कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?