क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य, एवं पशुसंसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत काॅटी प्रखण्ड के सदातपुर में एनएच-28 एवं दरभंगा फोरलेन पर रियासयी क्षेत्र में तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति सुधा डेयरी संचालित जिससे प्रतिवर्ष लाखों टन दूषित पानी निकलता है एवं सुधा डेयरी केन्द्र के इर्द गिर्द 20 वर्षो से जल जमाव हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में जल जमाव होने से मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आने जाने वाले यात्री एक किलोमीटर दूर से ही र्दूगंध से परेशान रहते है, एवं जल-जमाव से कृषि योग्य भूमि बेकार एवं किसानों को आर्थिक हानि उठाना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दूषित पानी के स्थाई निकासी तथा खेती योग भूमि से जल जमाव को मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?