क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत कॉटी प्रखण्ड के बकटपुर मठ सहनी टोला के सामने बही में, कॉटी साईन आर0डब्लु0डी0 पथ में रतनपुरा राईस मिल के पास नहरी पर, फुलकाहॉमणी पंचायत के गोविंद, फुलकाहॉमणी एवं बंगरा हरदास के बीच चौर में, साईन पंचायत के सेतिहारी एवं मधुकर छपरा गॉव के बीच फरदो में आर0सी0सी0 पुल नहीं होने से यातायात में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित नदियों पर स्थायी पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?