क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत काँटी में प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सालोंभर जल-जमाव रहा है तथा पूरा परिसर घनी झाड़ियों में तबदील हो चुका है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थिति के कारण परिसर में साँप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीव घूमते रहते है जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की जान का गंभीर खतरा रहता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, क्या सरकार स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई, जलनिकासी, झाड़ी कटाई, परिसर में मिट्टी भराई व विकास एवं पुननिर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?