क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत महान साहित्यकार एवं कलम के जादूगर श्री रामवृक्ष बेनीपुरी के पैतृक गांव बेनीपुर, औराई में प्रशासनिक असंवेदनशीलता और शैक्षणिक अपेक्षा के कारण प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर एवं उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय बेनीपुरी (दक्षिण) का स्थायी विद्यालय भवन नहीं है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त गांव में वर्णित विद्यालयों के भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?