क्या मंत्री, शिक्षा विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि सुपौल जिलान्तर्गत त्रिवेणीगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसाही हाट एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसागढ़ी उत्तर में चहारदीवारी नहीं होने से बाहरी लोगों द्वारा विद्यालय के मैदान का अतिक्रमण किया जा रहा है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त दोनों विद्यालयों के मैदान की चहारदीवारी बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?