क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के प्रखण्ड त्रिवेणीगंज अन्तर्गत पंचायत नन्दना वार्ड नं0-03, रोड नं0-42 से उत्तर जाने वाली सड़क भोला मंडल के घर होते हुए अररिया जिला के भरगामा सीमा तक जाने वाली सड़क जर्जर स्थिति में हैं; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराना चाहती है, नही तो क्यो ?