Back to Legislative Questions Repository
Q.No 169Starred Question Listed

पुल का निर्माण

श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावाँ) ग्रामीण कार्य विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.) क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के अस्थावाँ विधानसभा अंतर्गत कतरीसराय प्रखंड के दरवेशपुरा पंचायत के तरौनी ग्राम में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुंशी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है;2.) क्या यह बात सही है कि उक्त पुल निर्माण हेतु निविदा हो चुका है एवं संवेदक भी तय किये जा चुके हैं परंतु निर्माण कार्य अभी तक शुरु नहीं हुआ है;3.) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार पुल निर्माण कार्य अभी तक शुरु नहीं होने की कारणों की जाँच करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरु कराने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावाँ)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
JITENDRA KUMAR (171)
JITENDRA KUMAR (171)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Asthawan - Nalanda (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Uthrathu Ka Tola Dharampur, Post-Uthrathu Bind, District-Nalanda, Bihar, Pin-803107