क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत अस्थावॉ विधान सभा सहित पूरे राज्य के विद्यालयों में राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के पत्र के आलोक में लैब निर्माण का कार्य किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त लैब निर्माण कार्य के लिये संबंधित एजेंसी द्वारा विद्यालय प्रबंधकारणी समिति से ना तो स्वीकृति ली जाती है और ना ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार लैब निर्माण कार्य में विद्यालय प्रबंधकारणी समिति द्वारा स्वीकृति एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु एजेंसी को निर्देश देना चाहती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?