क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में महात्मा गांधी की बुनियादी तालीम (स्वावलंबन) की अवधारणा पर आधारित कुल 391 बुनियादी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें सर्वाधिक 43 बुनियादी विद्यालय पश्चिम चंपारण जिले में स्थित हैं;2. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा बुनियादी विद्यालयों के संरक्षण, विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अपेक्षित ध्यान नहीं दिए जाने के कारण अधिकांश विद्यालय जर्जर अवस्था में हैं तथा अनेक विद्यालयों की भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार राज्य के सभी बुनियादी विद्यालयों, विशेषकर पश्चिम चंपारण जिले के 43 बुनियादी विद्यालयों का सर्वेक्षण कर उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराने, आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उनके संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाना चाहती है, नहीं, तो क्यों?