क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–1.क्या यह बात सही है कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत पोल एवं तार की कमी के कारण ग्रामीण बांस-बल्ले के सहारे विद्युत आपूर्ति करने को विवश हैं;2.क्या यह बात सही है कि अधिकांश गांवों में विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं, जिससे विशेषकर वर्षा एवं तेज हवा से तार टूटने तथा विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है;3.क्या यह बात सही है कि पोल एवं तार की उपलब्धता नहीं होने का हवाला देकर विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मति एवं नए पोल-तार लगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है;4.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हों, तो क्या सरकार उक्त प्रभावित गांवों में आवश्यक नए विद्युत पोल एवं तार उपलब्ध कराकर जर्जर तारों को बदलने तथा सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?