क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, धोकराहा में पदस्थापित शिक्षक श्री वीरेन्द्र मांझी पश्चिम बंगाल विधानसभा आम निर्वाचन, 2026 के दौरान हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र में कई राजनीतिक नेताओं के साथ चुनाव प्रचार एवं अन्य राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं; तथा फोटो एवं वीडियो में चुनाव प्रचार, मंदिर में पूजा-अर्चना तथा अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि वे पूर्व में जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, पश्चिम चंपारण के सदस्य रह चुके हैं तथा उनके सार्वजनिक सोशल मीडिया प्रोफाइल में स्वयं को "प्राथमिक शिक्षक सह पूर्व प्रमुख, बीस सूत्री सदस्य" अंकित किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है; तो क्या सरकार उनके विरुद्ध बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के अंतर्गत विभागीय जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करना चाहेगी, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?