क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत फतुहा विधान सभा क्षेत्र-185 के फतुहा प्रखण्ड में निदेशक (मा०शि०) शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-1648, 1649 एवं 1650, दिनांक-27. 08.2015 के द्वारा पॉच माध्यमिक विद्यालयों का उत्क्रमण उच्च माध्यमिक विद्यालयों में किया गया था, जिसमें मौजीपुर पंचायत के उ०म०वि०, मौजीपुर, पिताम्बरपुर पंचायत के उ०म०वि०, रसलपुर, मोमिन्दपुर पंचायत के उ०म०वि०, बुद्धचक एवं कोल्हर पंचायत के उ०म०वि०, कोल्हर एवं रूकुनपुर पंचायत के उ०म०वि० दौलतपुर है, के शिक्षकों द्वारा उक्त विद्यालयों में नामांकन लिया जा रहा है, लेकिन अभी तक उक्त विद्यालयों में भवन का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, जिससे वहां के छात्र-छात्राओं को पठन - पाठन में परेशानी हो रही है जबकि उक्त विद्यालय हेतु भूमि उपलब्ध है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों के भवन का निर्माण कब-तक कराना चाहती है , नहीं तो क्यों ?