क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1 क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले बीहट नगर परिषद स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बारो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसनदपुर बीहट तथा बरौनी नगर परिषद स्थित लालो चंपा जगती मध्य विद्यालय बरौनी उच्च विद्यालय में उत्क्रमण के सभी मापदंडो को पूर्ण करता है, फिर भी उक्त विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण नहीं किए जाने के कारण छात्र -छात्राओं को 4 से 5 कि०मी० दूर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सभी मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण कब-तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?