क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि नगर निकाय एक स्वशासी संस्था है और अपने क्षेत्र के विकास के लिए स्वतंत्र दायित्व निर्वहन करती है ;2. क्या यह बात सही है कि नगर निकायों में विकास कार्यों के सुचारु संचालन के लिए कर्मियों की आवश्यकता होती है और स्थानीय स्तर पर कर्मियों की बहाली पर सरकार की ओर से रोक लगा हुआ है ;3. क्या यह बात सही है कि विभागीय स्तर पर भी कर्मियों की बहाली नहीं होने के कारण विकास कार्य लंबित होते जा रहे हैं ;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो क्या सरकार नगर निकायों को स्थानीय स्तर पर कर्मी बहाल करने पर लगी रोक को हटाना चाहती है ,हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?