क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत गंगा नदी तट पर तेघड़ा अयोध्या घाट बेगूसराय, समस्तीपुर आदि के सनातन धर्मावलंबियों के आस्था एवं श्रद्धा का महत्वपूर्ण स्थल है;2.क्या यह बात सही है कि हिन्दु पंचांग के पूर्णिमा और अमावस्या तिथि सहित सभी मांगलिक तिथियों को उक्त घाट पर स्नान, मुंडन आदि कार्यों के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, किन्तु सामान्य नागरिक सुविधा से संबंधित किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार तेघड़ा अयोध्या घाट पर पर्यटकों के लिए सड़क, प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं धर्मशाला का निर्माण कराना चहती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?