क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वन प्रक्षेत्र के अधीन करमचट डैम/दुर्गावती जलाशय में प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक भ्रमण हेतु आते हैं, किन्तु इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन के बावजूद वहाँ वर्तमान में केवल एक परिवार की क्षमता वाली मात्र एक हाउस बोट उपलब्ध है तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक करमचट डैम/दुर्गावती जलाशय में अधिक क्षमता वाली क्रूज बोट, अतिरिक्त हाउस बोट एवं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?