Back to Legislative Questions Repository
Q.No 574Starred Question Listed

मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करना

श्री रामानन्द मंडल (167) (सूर्यगढ़ा ) पर्यटन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.  क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखण्ड अन्तर्गत प्राचीनकाल से बाबा सिंगीऋषि धाम अवस्थित है, जिसका वर्णन धार्मिक पुस्तक रामायण में भी उल्लेख किया गया है?2.  क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पूजा-पाठ करने आते है तथा प्रत्येक वर्ष सावन के महीना में एक माह तक मेला का आयोजन निजी स्तर पर किया जाता है, परन्तु मंदिर परिसर एवं इर्द-गिर्द में श्रद्धालुओं को ठहरने हेतु कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण  काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है?3.  यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर सवीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने का विचार रखती है, हाॅ, तो कबतक, नही तो क्यो ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री रामानन्द मंडल (167) (सूर्यगढ़ा )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
RAMANAND MANDAL (167)
RAMANAND MANDAL (167)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Suryagarha - Lakhisarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Hanuman Nagar Ward No. 19 Municipal Council Lakhisarai 811311