क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के पंडौल अंतर्गत (बाबा चौक) स्थित बाबा झालेश्वर नाथ महादेव मंदिर एक अति प्राचीन धार्मिक आस्था का प्रमुख केन्द्र है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?