क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत रहिका प्रखण्ड के शम्भुआर, खजूरी पंचायत में स्थित नलकूप मोटर ख़राब एवं ऑपरेटर के अभाव में बंद और नलकूपों से सम्बंधित नाला का निर्माण नहीं हुआ है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त बंद नलकूप को चालू एवं नाला का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?