क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला अंतर्गत मधुबनी नगर निगम क्षेत्र निधि चौक से कैटोला चौक तक समुचित नाला नहीं होने के कारण वर्षा के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त मार्ग पर नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?