क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड काशीचक एवं पकरीवरावाँ को जोड़ने वाली सरकटी मोड़ से बौरी-भट्टा-थालपोश होते चातर मोड़ तक (लंबाई 24 किलो0मी0) सड़क की चौड़ाई कम रहने के कारण भारी वाहनों एवं बसों के परिचालन में काफी परेशानी होती हैं;. यदि हाँ, तो सरकार सरकटी मोड़ से बौरी-भट्टा-थालपोश होते चातर मोड़ तक (लंबाई 24 किलो0मी0) सड़क को चौड़ीकरण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?