Back to Legislative Questions Repository
Q.No 161Starred Question Listed

पथ का निर्माण

श्री जिवेश कुमार (87) (जाले) पथ निर्माण विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के पथ प्रमंडल, दरभंगा के पत्रांक-2968(अ), दिनांक 27.11.2025 के आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग की सिमरी–सिंहवाड़ा पथ का Feasibility Report तैयार कर विभागीय स्तर से समर्पित किया जा चुका है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त पथ पर दो इंटर कॉलेज, एक बालिका उच्च विद्यालय, एक बालक उच्च विद्यालय, प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं पावर ग्रिड जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचनाएँ अवस्थित हैं, किंतु सड़क की कम चौड़ाई के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार सिमरी–सिंहवाड़ा पथ के निर्माण/चौड़ीकरण एवं उन्नयन की स्वीकृति शीघ्र प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री जिवेश कुमार (87) (जाले)
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
JIBESH KUMAR (87)
JIBESH KUMAR (87)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Jale - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
25 Jul 1973
Address
AT/PO - Chandauna, PS- Jale, District- Darbhanga, Pin - 847303