क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि परिवहन विभाग की अधिसूचना संख्या- 413, दिनांक 23.01.2023 के द्वारा दरभंगा जिला के 03 रूट पर बस परिचालन हेतु अधिसूचित किया गया था ,जिसका रूट कोड 5434, 5435 तथा 5436 है ;2. क्या यह बात सही है कि रूट के अधिसूचित होने के 02 वर्ष बाद उक्त दो रूट पर बस का परिचालन कराया गया है, परन्तु वर्तमान समय में उक्त किसी भी रूट पर बस का परिचालन नहीं हो रहा है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सभी रूटों पर सरकारी बस का परिचालन कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब नही तो क्यों ?