Back to Legislative Questions Repository
Q.No 443Starred Question Listed

कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराना

श्री जिवेश कुमार (87) (जाले) कृषि विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, कृषि विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि संयुक्त निदेशक (रसायन), मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, बिहार, पटना के पत्रांक 07/विविध  मि.जाँ.प्रयो.-27/2022/1493,दिनांक 16.12.2022 द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र,जाले में 100 किसानों की क्षमता वाले प्रशिक्षण कक्ष (उपस्कर सहित) के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता एवं विस्तृत प्राक्कलन की मांग की गई थी ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पत्र के आलोक में कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले द्वारा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से अनुमति प्राप्त कर अपने पत्रांक 330/KVK/Darbhanga,दिनांक 27.01.2024 के माध्यम से भूमि उपलब्धता एवं विस्तृत प्राक्कलन संयुक्त निदेशक (रसायन),मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, बिहार, पटना को उपलब्ध करा दिया गया था;यदि हाँ तो सरकार कबतक कृषि विज्ञान केन्द्र जाले में नियमित रूप से आयोजित होने वाले किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 किसानों की क्षमता वाले प्रशिक्षण कक्ष (उपस्कर सहित) के निर्माण की स्वीकृति एवं निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री जिवेश कुमार (87) (जाले)
Department
कृषि
Ministry
कृषि विभाग
MLA Profile
JIBESH KUMAR (87)
JIBESH KUMAR (87)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Jale - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
25 Jul 1973
Address
AT/PO - Chandauna, PS- Jale, District- Darbhanga, Pin - 847303