क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-228, दिनांक 24.11.2009 द्वारा दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत जे.एम. उच्च विद्यालय, कमतौल में स्टेडियम निर्माण स्वीकृती के बावजूद निर्माण नहीं हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि दिनांक 22.12.2025 को काजी अहमद डिग्री कॉलेज, जाले में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर विभागीय मंत्री ने उक्त मैदान में स्टेडियम निर्माण की सार्वजनिक घोषणा की थी तथा उसके आलोक में खेल विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा पत्रांक–1263, दिनांक 30.03.2026 के माध्यम से जिला पदाधिकारी, दरभंगा से प्रतिवेदन की मांग की गई थी, जो अब तक विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त कॉलेजों के स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?