क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा राज्य के सभी प्रखंडो में स्टेडियम निर्माण कराने का प्रावधान है ; परंतु सारण जिला अंतर्गत सोनपुर एवं दिघवारा प्रखंड में अभी तक स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है ; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?