क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित पताही पूर्वी पंचायत के सिंहेश्वरी सेमिनरी प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में अब तक खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया है,जिससे खेल प्रेमियों एवं युवाओं को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है;2.क्या यह बात सही है कि प्रखंड पताही के पताही में खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थान पर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?