क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय, महुवाआ पूर्वी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेमरा सहित कई मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर +2 विद्यालय में परिणत किया गया है, परंतु अब तक उक्त विद्यालयों सहित दस उत्क्रमित +2 विद्यालयों के लिए +2 विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है; जबकि विद्यालय निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध है ; यदि हाँ, तो सरकार उक्त उत्क्रमित +2 विद्यालयों के +2 विद्यालय भवन का निर्माण कार्य कब तक प्रारंभ कर पूर्ण कराना चाहती है; नहीं, तो क्यों ?