क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड के ग्राम पंचायत खड़तरी मध्य अंतर्गत ग्राम ख़डतरी महादलित बस्ती में करीब 100 घर महादलित परिवार है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड नहीं है एवं प्रयाप्त भूमि उपलब्ध हैं; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त टोला में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?