क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि भूमिहीन महादलित परिवारों को गृह-निर्माण हेतु जमीन खरीद के लिये दी जाने वाली राशि से महॅंगाई के दौर में उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पाती है; 2.क्या यह बात सही है कि भूमिहीन दलितों के आवास हेतु जमीन खरीद योजना की बजाय सभी मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण आवास की कोई वैकल्पिक योजना विभाग के पास नहीं है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार भूमिहीन महादलित परिवारों को सारी सुविधाओं के साथ काॅलोनी बनाकर आवास मुहैया कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?