क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के चयन प्रक्रिया में आवास सहायक, मुखिया और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की भूमिका होती है, परन्तु क्षेत्रीय विधायक की भूमिका नहीं होने से योजना का लाभ योग्य लाभार्थी को नहीं मिल पाता है, यदि हाँ, तो सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के चयन प्रक्रिया में क्षेत्रीय विधायक को भी शामिल करने पर विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?