क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करें कि 1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार तथा झौआ बहियार पंचायत में बहुत सारे जरूरतमंद लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है तथा सदर प्रखंड के जाफरनगर पंचायत के लोगों को भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है जिसके कारण गरीब तबके के लोग झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं, यदि हाँ, तो सरकार आवास योजना में उक्त अनियमितताओं को दूर कर उक्त पंचायत के लोगों को आवास योजना का लाभ देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?