क्या मंंत्री, ग्रामीण विकास वभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तगर्त मोहनियाॅं विधान सभा में दुर्गावती मुख्य नहर तथा उसके सभी वितरणीयों की सफाई एवं उड़ाही का कार्य मनरेगा के द्वारा अधूरा किया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि दुर्गावती मुख्य नहर एवं अन्य वितरणीयों की मनरेगा के द्वारा अपूर्ण सफाई के बाद शिकायतों के आलोक में कुछ दिनों के बाद जल संसाधन विभाग के द्वारा पुन: उसी कार्य को किया गया है जिससे स्पष्ट है कि मनरेगा के द्वारा सफाई के नाम पर अनियमितता बरती गई है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त नहर की उड़ाही करने में संलिप्त दोषी पदाधिकारियों पर कबतक कार्र्वाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?