क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत परसौनी प्रखंड में प्रखंड एवं अंचल के लिए जमीन अधिग्रहण हो गया है, लेकिन अभी तक वहां पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन नहीं बना है, जिसके कारण कार्य करने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?